दीपक सोनी ने सामाजिक समरसता भोज, रक्तदान और सेवा कार्यों के साथ मनाया अपना जन्मदिन; विभिन्न समाजों के प्रमुखों की रही गरिमामयी उपस्थिति
बिलासपुर। समाज में समरसता, सेवा और सद्भाव का संदेश देने के उद्देश्य से दीपक सोनी मित्र मंडल, राष्ट्रधर्म सेना एवं जागो नगर कल्याण समिति के संयुक्त तत्वावधान में ‘राष्ट्र सेवा संकल्प’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन विजयापुरम, सीपत रोड, सरकंडा (बिलासपुर) में किया गया। दीपक सोनी ने अपने जन्मदिवस को आडंबर से दूर रखकर पूर्णतः सामाजिक समरसता, जनसेवा और पर्यावरण संरक्षण को समर्पित किया।

विभिन्न समाजों के प्रमुखों एवं अतिथियों का हुआ संगम
कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता सामाजिक समरसता भोज रही, जिसमें समाज के हर वर्ग और तबके के लोगों ने एक साथ बैठकर भोजन किया। इस अवसर पर घरेलू कामकाजी महिलाओं (सहयोगी), सफाई कर्मियों, गोरक्षकों, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी संगठनों, समाज से आए प्रमुख अतिथियों, समाज प्रमुखों एवं सफाई कर्मियों का भगवा गमछा पहनाकर तथा मोमेंटो (स्मृति चिह्न) प्रदान कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
शहर के प्रमुख समाजों के अध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही:
तेलगु समाज: रामना मूर्ति
उड़िया समाज: के. के. बेहरा
सोनी समाज: राजेश सोनी
गंधर्व समाज: प्रेमसिंह गंधर्व
आदिवासी समाज: राजीव ध्रुव
डुमार समाज: मनोज कुंडेल
अहिरवार समाज: शंकर अहिरवार
यादव समाज: लक्ष्मी यादव
राजपूत समाज: राकेश सिंह
सोनकर समाज: योगेश बोले
सूर्यवंशी समाज: ओमप्रकाश सूर्या
देवांगन समाज: ध्रुव देवांगन
साहू समाज: विकास साहू
मानिकपुरी समाज: अशोक मानिकपुरी
कछवाहा समाज: नवल वर्मा
काछी समाज: शशिभूषण काछी
रजक समाज: राजकुमार रजक
भोई समाज: सुनील भोई
रेलवे मजदूर संघ: विनोद सागरगाह
राष्ट्र सेवा संकल्प के तहत आयोजित हुए विविध कार्यक्रम
इस अवसर पर केवल समरसता भोज ही नहीं, बल्कि जनहित से जुड़ी कई महत्वपूर्ण गतिविधियों का संचालन किया गया:
रक्तदान शिविर (ब्लड डोनेशन): मानव सेवा के तहत रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया।
सम्मान समारोह: समाज सेवा, सनातन धर्म, मीडिया, इन्फ्लुएंसर्स और पोर्टल न्यूज पत्रकारों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
रेडियम गौ-बेल्ट वितरण: सड़क दुर्घटनाओं से मवेशियों की सुरक्षा हेतु नि:शुल्क रेडियम गौ-बेल्ट वितरण की घोषणा की गई।
जागरूकता अभियान: उपस्थित जनसमूह को मेडिकल स्वास्थ्य एवं साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।
वृक्षारोपण: पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण किया गया।
इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में विशेष रूप से रुपेश शुक्ला, अंकित तिवारी, राजू शर्मा, चंद्रकांत साहू, मनीष कौशिक, दीपक सिंह व अन्य सहयोगी कार्यकर्ताओं एवं मित्र गणों का सराहनीय सहयोग रहा।
आयोजक दीपक सोनी ने सभी उपस्थित समाज प्रमुखों, कार्यकर्ताओं एवं अतिथियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, “समाज के अंतिम व्यक्ति तक समरसता पहुँचाना और राष्ट्र सेवा ही हमारा मुख्य ध्येय है। जन्मदिन को सेवा के रूप में मनाकर मुझे अत्यंत संतोष प्राप्त हुआ है।”
भवदीय,
दीपक सोनी मित्र मंडल
राष्ट्रधर्म सेना / जागो नगर कल्याण समिति
बिलासपुर (छ.ग.)

