ग्राम निपनिया में “सेवा, संस्कार और समाज कल्याण” के संदेश के साथ ‘मनीष कौशिक युवा मित्र मंडली’ द्वारा भव्य ‘भव्य जागरण (माता का जगराता)’ और ‘रक्तदान शिविर’ का सफल आयोजन किया गया। 
कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और माता के जागरण के साथ हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने मां के भजनों का आनंद लिया और धर्म लाभ उठाया। जागरण के पावन अवसर पर सामाजिक सरोकार को निभाते हुए रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। 
रक्तदान शिविर में युवाओं और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान स्वयं भी रक्तदान कर दूसरों को जीवनदान देने की इस मुहीम में अपना योगदान दिया।
आयोजकों ने संदेश देते हुए कहा कि “मां के जागरण से शक्ति मिले, रक्तदान से जीवन मिले”। “रक्तदान महादान” के इस संकल्प के तहत एकत्रित किया गया रक्त जरूरतमंदों की जान बचाने के काम आएगा। 
इस अवसर पर मनीष कौशिक युवा मित्र मंडली के सदस्य, सम्मानित ग्रामीण एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने इस आयोजन की सराहना की और रक्तदान करने वाले वीरों का उत्साहवर्धन किया।

