Last Updated:July 02, 2026, 19:23 IST
Gariyaband News: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है. यहां पर पहले दो भाइयों के बीच झगड़ा हुआ, जिसने अचानक ही हिंसक रूप ले लिया. इसके बाद एक भाई ने जीजा पर तीर से हमला कर दिया. घायल को रायपुर रेफर किया गया है और उसकी हालत अभी खतरे से बाहर बताई जा रही है.
एक भाई ने दूसरे पर धनुष बाण से किया हमला (AI तस्वीर)
Gariyaband News: गरियाबंद में पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जहां एक भाई ने अपने ही भाई और जीजा पर धनुष-बाण से जानलेवा हमला कर दिया. अमलीपदर थाना क्षेत्र के घूमरापदर गांव में हुए इस हमले में एक युवक की पीठ में तीर धंस गया, जबकि दूसरा तीर उसके जीजा के हाथ को घायल करता हुआ पेड़ में जा लगा. गंभीर रूप से घायल को जिला अस्पताल से रायपुर रेफर कर दिया गया है. वहीं, घटना के बाद आरोपी भाई फरार हो गया है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है. इस पूरे मामले की वजह पारिवारिक विवाद बताई जा रही है.
घायल के भाई चैनसिंग कमार ने कहा कि वह दोनों भाई-भाई है. पिछली बार भी झगड़ा हुआ था. इस बार उसने तीर मार दिया है. बताया है कि उसका गरियाबंद में इलाज नहीं हो सकता है और उसे रायपुर शिफ्ट किया गया है.
तीर लगे भाई को रायपुर किया गया शिफ्ट
गरियाबंद जिला अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर हरीश चौहान ने कहा कि भाई के द्वारा तीर मारा गया है. तीर अंदर तक फंसा हुआ था. इसलिए उसे निकालने के लिए नागपुर रेफर किया गया है. अभी मरीज की हालत खतरे से बाहर है.
पुलिस कर रही आरोपी की तलाश
एडिशनल एसपी करण उके ने कहा कि गरियाबंद जिले के अमलीपदर थाना क्षेत्र में दो भाइयों का आपस में झगड़ा हो गया था. इसमें रज्जो कमार ने अपने भाई गन सिंह कमार पर तीर से हमला किया. इस दौरान बीच-बचाव करने के लिए उनके जीजा आए हुए थे. लेकिन आरोपी ने उन पर ही हमला कर दिया और उनको भी चोट लग गई. जीजा को भी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. पुलिस अभी आरोपी की तलाश कर रही है. इस संबंध में पुलिस कई लोगों से बातचीत भी कर रही है. बताया जा रहा है पहले भी दोनों भाइयों में अक्सर झगड़ा होता रहता था.
About the Author
गोविन्द सिंहSenior Sub Editor
गोविन्द सिंह जनवरी 2026 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर Senior Sub Editor कार्यरत हैं, जहां वह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ स्टेट टीम का हिस्सा हैं. किस्सागोई के अंदाज में खबरें पेश कर…और पढ़ें
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
Gariyaband,Raipur,Chhattisgarh

