Last Updated:July 02, 2026, 12:39 IST
Raipur News: मामला रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है. आरोपी महिलाएं पीड़ित व्यक्ति को पहले से जानती हैं. पीड़ित ने पुलिस को बताया कि दोनों महिलाओं ने उसे अपने घर बुलाकर शराब पिलाई. उसे नहीं पता था कि शराब में नशीला पदार्थ मिलाया गया है. शराब पीने के बाद वह बेहोश हो गया.
पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है.
रिपोर्ट- युगल तिवारी, रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश हुआ है. पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है. दोनों ने अपने एक परिचित को घर बुलाकर उसे शराब में नशीला पदार्थ पिलाया और फिर उसके आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बना लिए. दोनों महिलाएं पीड़ित को फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगीं. उन्होंने 25 लाख रुपये की मांग की थी. पीड़ित ने उन्हें करीब सवा दो लाख रुपये दे दिए थे. पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है.
मिली जानकारी के अनुसार, मामला गुढ़ियारी थाना इलाके का है. दोनों आरोपी महिलाएं पीड़ित व्यक्ति की परिचित हैं. पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि दोनों महिलाओं ने उसे अपने घर बुलाया था. उन्होंने उसे शराब पिलाई. उसे नहीं पता था कि शराब में नशीला पदार्थ मिलाया गया है, जिसे पीने के बाद वह बेहोश हो गया. इसके बाद उन्होंने उसकी आपत्तिनजक फोटो खींची और वीडियो बनाया.
फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी
दोनों महिलाओं ने पीड़ित को उसके फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने और परिजनों को भेजने की धमकी दी. उन्होंने 25 लाख रुपये की मांग की थी. इज्जत की खातिर पीड़ित उन्हें 2.17 लाख रुपये दे चुका था. पुलिस में शिकायत के बाद DCP नॉर्थ मयंक गुर्जर के निर्देश पर गुढ़ियारी पुलिस ने मोबाइल चैट, बैंकिंग ट्रांजैक्शन और UPI डिटेल खंगाली. जिसके बाद आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया.
हनीट्रैप केस पर डीसीपी का बयान
डीसीपी नॉर्थ मयंक गुर्जर ने इस बारे में कहा कि 54 वर्षीय व्यक्ति द्वारा पुलिस में शिकायत की गई थी कि दो परिचित महिलाओं ने उसे घर बुलाया. उसे शराब पिलाई. शराब में नशीला पदार्थ मिलाया गया था. महिलाओं ने बेहोशी की हालत में उसके आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बना लिए. बाद में वो फोटो-वीडियो उसे व्हाट्सएप पर भेजे गए और वायरल न करने के एवज में 25 लाख रुपये मांगे गए. पीड़ित ने 2.17 लाख रुपये महिलाओं को दे दिए थे.
क्या और लोग भी हुए शिकार?
उन्होंने आगे कहा कि पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने केस दर्ज किया और दोनों आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस बात का पता लगाया जा रहा है कि क्या इन महिलाओं ने ऐसी ही ठगी किसी और के साथ भी की है. दोनों से पूछताछ जारी है.
About the Author
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
Raipur,Chhattisgarh

