Last Updated:July 03, 2026, 22:43 IST
Mahasamund News: महासमुंद पुलिस गांजा तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है. अब पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो ओडिशा से इंदौर गांजा ले जा रहे थे. पकड़े गए गांजे की कुल कीमत 31 लाख रुपए से ज्यादा बताई जा रही है. इससे पहले भी पुलिस ने उत्तर प्रदेश के एक गांजा तस्कर को पकड़ा था.
पुलिस ने गांजा तस्करों को पकड़ा
Mahasamund News: महासमुंद पुलिस ने कार में गुप्त चैंबर बनाकर की जा रही अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का खुलासा किया है. कोमाखान थाना पुलिस और एएनटीएफ ने कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार कर 36 लाख 13 हजार रुपए की संपत्ति जब्त की है.
मुखबिर की सूचना पर ग्राम घोयनाबाहरा के पास चेकिंग के दौरान एमपी नंबर की स्विफ्ट डिजायर कार को रोका गया. तलाशी में कार के अंदर पुलिस को दो गुप्त चैंबर मिले, जिनमें छिपाकर 62 किलो 160 ग्राम गांजा रखा गया था. आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे यह गांजा ओडिशा के भवानीपटना से इंदौर ले जा रहे थे. पुलिस ने 31 लाख 8 हजार रुपये कीमत का गांजा, कार और मोबाइल जब्त कर लिया. इसके बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.
महासमुंद पुलिस ने पहले भी की थी कार्रवाई
इससे पहले महासमुंद पुलिस ने भुवनेश्वर से कानपुर जा रहे अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर पर कार्रवाई करते हुए 51 किलोग्राम गांजा जब्त किया था, जिसकी कीमत लगभग 25 लाख 50 हजार रुपए बताई जा रही थी. तब पुलिस ने कार, मोबाइल फोन सहित 5 लाख 10 हजार रुपए की कीमती संपत्ति जब्त की थी. गिरफ्तार आरोपी उत्तर प्रदेश का निवासी है। महासमुंद पुलिस को गांजा तस्कर को पकड़ने में यह सफलता सटीक सूचना और तुरंत कार्रवाई से मिली है, हालांकि पुलिस को देखकर गांजा तस्कर ने भागने का प्रयास किया था.
पुलिस ने ड्राइवर को पकड़ा
महासमुंद पुलिस को सूचना मिली कि एक कार में ओडिशा की ओर से अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर छत्तीसगढ की ओर आ रहा है. मिली सूचना से एनएच 53 रोड रेहटीखोल में नाकाबंदी की गई. कुछ समय बाद एक मारुति सुजुकी कार आई, जिसे रोका गया, तभी ड्राइवर के साथ बैठा दूसरा व्यक्ति वाहन से उतरकर जंगल की ओर भाग निकला. इसके बाद पुलिस ने ड्राइवर आलोक कुमार चौहान को गिरफ्तार कर लिया.
आरोपी से पूछताछ करने पर पता चला कि गाड़ी की बीच वाली सीट पर रखे तीन प्लास्टिक के बोरों में गांजा रखा हुआ था. उसने बताया कि वह इसे बेचने के लिए भुवनेश्वर से कानपुर ले जा रहा था. गिरफ्तार आरोपी उत्तर प्रदेश के मैनपुरी का रहने वाला है.
About the Author
गोविन्द सिंहSenior Sub Editor
गोविन्द सिंह जनवरी 2026 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर Senior Sub Editor कार्यरत हैं, जहां वह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ स्टेट टीम का हिस्सा हैं. किस्सागोई के अंदाज में खबरें पेश कर…और पढ़ें
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
Mahasamund,Chhattisgarh

